मुंबई: धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 2 हफ्ते पहले ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस एक्शन-थ्रिलर से मेकर्स और दर्शक दोनों को बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, अब दूसरी पार्ट से भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की संभावना जताई जा रही है।
एडवांस बुकिंग में तेलुगु बाजार ने मचाया तहलका
ट्रैकिंग साइट Sacnilk के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेलुगु भाषी दर्शकों का जबरदस्त योगदान है। हालांकि फिल्म मुख्य रूप से हिंदी में रिलीज हो रही है, लेकिन अमेरिका के प्रमुख तेलुगु केंद्रों – डलास, न्यू जर्सी और बे एरिया – में हिंदी बाजार के साथ-साथ तेजी से टिकट बिक रहे हैं। इस वजह से प्रीमियर वीकेंड की कुल एडवांस बिक्री 5 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। अभी भी दो हफ्ते की बुकिंग बाकी है, ऐसे में पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की उम्मीद है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोलो रिलीज से मिलेगा फायदा
उत्तरी अमेरिका में फिल्म की सोलो रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज सितारों की मौजूदगी ने वहां के दर्शकों में काफी उत्सुकता पैदा की है। पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शक दूसरी फिल्म में और ज्यादा एक्शन और ट्विस्ट की उम्मीद कर रहे हैं।
कहानी में क्या नया आएगा?
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में रणवीर सिंह एक बार फिर जासूस के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी बीती जिंदगी की झलक भी दिखाई दे सकती है – कैसे और क्यों उन्होंने पाकिस्तान जाकर भारत की तरफ से जासूसी करने का फैसला लिया। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अपने दमदार किरदारों में लौट रहे हैं। अक्षय खन्ना का किरदार इस पार्ट में नहीं दिखेगा, लेकिन फिल्म की कहानी में कई नई परतें और ट्विस्ट होने की उम्मीद है।
ट्रेलर रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि ट्रेलर आने के बाद एडवांस बुकिंग में और तेजी आएगी। अगर ट्रेलर हिट हुआ तो पहले हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के पार ओपनिंग कर सकती है। बरेली और पूरे उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को लेकर जमकर उत्साह है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में धुरंधर 2 का धमाका होने वाला है!

