पालघर: दो सगी बहनों को प्रेमजाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; BJP नेता चित्रा वाघ बोलीं- लंदन तक फैले हैं तार, अब चलेगा बुलडोजर

Love Jihad Case in Palghar: पालघर के डहाणू क्षेत्र में एक युवक ने दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। BJP नेता चित्रा वाघ ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की और लंदन तक फैले नेटवर्क का आरोप लगाया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Samvadika Desk
3 Min Read
महाराष्ट्र पुलिस, प्रतीकात्मक इमेज
Highlights
  • दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसाकर किया शोषण!
  • अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल!
  • BJP नेत्री चित्रा वाघ ने मांगी सख्त कार्रवाई!

पालघर, महाराष्ट्र: पालघर जिले के डहाणू क्षेत्र में लव जिहाद की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि, एक युवक ने दो सगी बहनों को प्रेम के जाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेलिंग के जरिए दोनों को लगातार प्रताड़ित किया। पहले उसने बड़ी बहन को फंसाया, फिर उसकी नाबालिग छोटी बहन को भी अपना शिकार बना लिया।

- Advertisement -

घटना का पूरा विवरण

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पहले बड़ी बहन के साथ प्रेम संबंध बनाए। संबंध गहराने के बाद उसने छोटी नाबालिग बहन को भी जाल में फंसा लिया। दोनों बहनों का यौन शोषण करने के बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर 1 जून को डहाणू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

BJP नेता चित्रा वाघ का सख्त रुख

घटना सामने आने के बाद भाजपा नेता चित्रा वाघ ने शनिवार को डहाणू पुलिस स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने इस मामले को साफ तौर पर ‘लव जिहाद’ बताया।

चित्रा वाघ ने कहा कि आरोपी का घर अगर अवैध निर्माण पाया गया तो उस पर तुरंत बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने गुजरात मॉडल की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी कानून बनाने की मांग की, जिसमें अंतरधार्मिक शादी से पहले परिवार को सूचना देना अनिवार्य हो।

- Advertisement -

उन्होंने और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पालघर की कई लड़कियों को बहला-फुसलाकर विदेश, खासकर लंदन ले जाया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे नेटवर्क की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को देने की बात कही।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे ने मीडिया को बताया कि आरोपी की तलाश में दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को अन्य राज्यों में भी भेजा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

यह घटना पालघर समेत पूरे महाराष्ट्र में लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और अंतरधार्मिक प्रेम संबंधों में होने वाले शोषण को लेकर आक्रोश बढ़ा रही है। स्थानीय स्तर पर हिंदू संगठन भी मामले पर नजर रखे हुए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही आगे की अपडेट आने की उम्मीद है।

Share This Article