40 सालों में कितने अलग दिखने लगे गोविंदा! टूटा दांत देख फैंस हैरान, बोले- अब बुढ़ापा आ गया

Celebrity News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके एक टूटे दांत की झलक साफ दिख रही है। मुंबई में बेटी टीना के नए शो प्रमोशन इवेंट में पहुंचे गोविंदा को देखकर फैंस हैरान रह गए। कई यूजर्स ने उम्र का हवाला देते हुए इसे सामान्य बताया, तो कुछ ने चिंता जताई। गोविंदा की मुस्कान और स्टाइल अभी भी फैंस के दिलों पर राज कर रही है।

Samvadika Desk
4 Min Read
इमेज - R/BOLLYBLINDSNG, INSTANT BOLLYWOOD/INSTA
Highlights
  • गोविंदा का टूटा दांत देख फैंस हैरान रह गए!
  • 40 सालों में कितने बदल गए ‘हीरो नंबर वन’!
  • फैंस बोले – “अब बुढ़ापा आ गया गोविंदा जी में”!

मुंबई: नब्बे के दशक के सुपरस्टार गोविंदा आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी कॉमेडी, डांस और अनोखी अदाकारी का जादू अब भी बरकरार है। लेकिन बीते कुछ सालों से वह बड़े पर्दे पर कम नजर आ रहे हैं। हाल ही में 17 मई को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में पहुंचे गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके लाखों फैंस हैरान रह गए।

- Advertisement -

वीडियो में गोविंदा जैसे हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन कर रहे हैं और हाथ हिला रहे हैं। लेकिन जब कैमरा उनके चेहरे पर क्लोज-अप में आया तो उनके एक टूटे हुए दांत की झलक साफ नजर आई। इस तस्वीर को देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गईं। कई लोगों ने हैरानी जताते हुए कमेंट्स में पूछा, “गोविंदा जी का दांत कैसे टूट गया?”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गोविंदा के लुक को लेकर चर्चा छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने इसे लेकर चिंता जताई, तो कुछ ने उम्र का हवाला देते हुए कहा कि 60 साल की उम्र के पार पहुंचने के बाद ऐसा होना स्वाभाविक है।

एक फैन ने लिखा, “यह कैसा बेतुका सवाल है? इंसान जब 70 के करीब पहुंचता है तो दांत टूटना, बाल सफेद होना सब कुछ होता है। गोविंदा जी को भी उम्र के प्रभाव से बच नहीं सकते।”

- Advertisement -

दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “पत्नी सुनीता जी ने मार दी होगी”, जबकि कुछ ने इसे पूरी तरह सामान्य बताया।

फैंस का प्यार फिर दिखा

हालांकि टूटे दांत को लेकर जो भी चर्चा हो रही हो, लेकिन गोविंदा के सच्चे फैंस की मोहब्बत में कोई कमी नहीं आई। कमेंट सेक्शन में उनके लिए प्यार और सम्मान के पुल बंधे नजर आए।

एक फैन ने भावुक होकर लिखा,
“गोविंदा सर, आप चाहे कितने भी बदल जाएं, हमारे लिए आप हमेशा ‘हीरो नंबर वन’ ही रहेंगे।”

- Advertisement -

दूसरे ने लिखा,
“उनके टूटे दांत पर फोकस मत कीजिए, उनकी उस सदाबहार मुस्कान पर फोकस कीजिए जो आज भी करोड़ों दिल जीत रही है।”

कई लोगों ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी अभिनेता बताया और कहा कि गोविंदा जैसा कलाकार फिर कभी नहीं आया।

बेटी टीना के लिए पहुंचे थे इवेंट में

गोविंदा इस कार्यक्रम में अपनी बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करने पहुंचे थे। टीना जल्द ही शिल्पा शेट्टी के नए कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है न’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में टीना के साथ उनकी मां सुनीता आहूजा भी शामिल होंगी। सुनीता इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आ पाईं, इसलिए गोविंदा खुद अपनी बेटी की हौसलाअफजाई करने पहुंचे।

- Advertisement -

इस मौके पर गोविंदा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह जितने बेहतरीन अभिनेता हैं, उतने ही प्यारे और जिम्मेदार पिता भी हैं।

पर्सनल लाइफ की सुर्खियां

गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कभी-कभी होने वाली अनबन की खबरें भी आम हैं। इसके बावजूद गोविंदा अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आते हैं।

- Advertisement -

फिलहाल गोविंदा फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन जब भी वह पब्लिक में आते हैं, तो पुराने दिनों की तरह ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

Share This Article