Housefull 5: अक्षय-साजिद का मास्टरस्ट्रोक या जोखिम भरा दांव? एक्सपर्ट्स की राय!

Housefull 5 Released: ‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को रिलीज़ होगी, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त समेत 20 सुपरस्टार्स और दो क्लाइमेक्स (5A, 5B) हैं। 350 करोड़ के बजट के साथ यह अक्षय और साजिद नाडियाडवाला के लिए जोखिम भरा दांव है। जाईए जानते हैं, इसको लेकर और क्या कहते हैं एक्सपर्ट....

Samvadika Desk
7 Min Read
हाउसफुल 5 (इमेज - सोशल मीडिया)
Highlights
  • Housefull 5: 6 जून 2025 को रिलीज़, 350 करोड़ के बजट के साथ अक्षय-साजिद का बड़ा दांव!
  • 20 सुपरस्टार्स, दो क्लाइमेक्स: हाउसफुल 5 का अनोखा फॉर्मेट चर्चा में!
  • अक्षय कुमार के लिए करो-या-मरो: हिट हुई तो वापसी, फ्लॉप हुई तो झटका!

बॉलीवुड, मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ अपनी पांचवीं किस्त के साथ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। ‘हाउसफुल 5 (Housefull 5)’ में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ समेत 20 सुपरस्टार्स की फौज और दो अलग-अलग क्लाइमेक्स का अनोखा प्रयोग इसे पहले से ही सुर्खियों में ला चुका है। लेकिन क्या यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के लिए करियर बदलने वाला मौका साबित होगी, या फिर 350 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ लिया गया यह दांव उल्टा पड़ जाएगा? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस पर अपनी राय दी है।

- Advertisement -

15 साल का ब्रांड, 20 सितारों की चमक

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में बताया कि ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी 2010 से दर्शकों के बीच एक मजबूत ब्रांड बन चुकी है। पहली फिल्म ने हिट का तमगा हासिल किया, तो 2012 की ‘हाउसफुल 2’ ने कमाई में उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया। ‘हाउसफुल 3’ और ‘हाउसफुल 4’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, भले ही डायरेक्टर्स और कहानियों का अंदाज बदला। गिरीश कहते हैं, “इस बार ‘हाउसफुल 5’ में 20 बड़े सितारे हैं। पोस्टर देखकर लगता है जैसे पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री एक साथ आ गई हो। अक्षय, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर जैसे दिग्गजों के साथ यह फिल्म स्टार पावर का पावरहाउस है। लेकिन 350 करोड़ के बजट को देखते हुए, इसे पहले दिन से ही धमाकेदार ओपनिंग चाहिए, वरना नुकसान का खतरा बड़ा है।”

350 करोड़ का जोखिम: कॉमेडी पर इतना खर्च?

हाउसफुल 5 का बजट 350-375 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो एक कॉमेडी फिल्म के लिए असामान्य रूप से बड़ा है। क्या इतना बड़ा दांव लगाना सही है? गिरीश इस पर गंभीर होकर कहते हैं, “यह बहुत बड़ा रिस्क है। साजिद नाडियाडवाला की हाल की कई फिल्में जैसे ‘तड़प’, ‘बच्चन पांडे’, और ‘हीरोपंती 2’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। अक्षय कुमार की भी पिछले कुछ सालों में ‘बेल बॉटम’, ‘रक्षा बंधन’, और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्में नहीं चलीं। अगर ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो यह दोनों के लिए करियर का बड़ा झटका हो सकता है।”

वे आगे कहते हैं, “आजकल दर्शक थिएटर में पैसे खर्च करने से पहले सोचते हैं। टिकट, पॉपकॉर्न, और पार्किंग की बढ़ती कीमतों के बीच, फिल्म में मजबूत कहानी और मनोरंजन का दम होना चाहिए। स्टार पावर अकेले काम नहीं करेगा। दो अलग-अलग क्लाइमेक्स का आइडिया नया और रोमांचक है, लेकिन अगर कहानी कमजोर हुई, तो यह गिमिक भी बेकार जाएगा।”

- Advertisement -
Housefull 5 Cast Actors and Actresses
इमेज – सोशल मीडिया

अक्षय के लिए ‘करो या मरो’ का मौका?

अक्षय कुमार की हाल की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। क्या ‘हाउसफुल 5’ उनके लिए आखिरी मौका है? गिरीश का जवाब साफ है, “अक्षय की मार्केट वैल्यू पहले जैसी नहीं रही। उनकी हाल की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन वह उनकी वापसी का सबूत नहीं बनी। ‘हाउसफुल 5’ उनके लिए बड़ा मौका है, लेकिन दबाव भी उतना ही है। अगर यह फिल्म हिट नहीं हुई, तो उनकी पोजिशन और कमजोर हो सकती है। लेकिन अगर यह चल गई, तो अक्षय फिर से कॉमेडी के बादशाह बन सकते हैं।”

साजिद का दांव: NGE के लिए मेक-ऑर-ब्रेक

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (NGE) के लिए भी ‘हाउसफुल 5’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कोविड के बाद NGE की सात फिल्मों में से सिर्फ ‘सत्यप्रेम की कथा’ हिट रही। उनकी अन्य फिल्मों—‘तड़प’ (24.8 करोड़), ‘83’ (102 करोड़), ‘बच्चन पांडे’ (50.25 करोड़), ‘हीरोपंती 2’ (26.5 करोड़), ‘चंदू चैंपियन’ (65.50 करोड़), और ‘सिकंदर’ (129.95 करोड़)—ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया।

गिरीश बताते हैं, “NGE का कोविड के बाद का कुल कलेक्शन 479.35 करोड़ है। ‘हाउसफुल 5’ को 520.65 करोड़ कमाने होंगे ताकि NGE का कुल कलेक्शन 1000 करोड़ को पार कर जाए। लेकिन 375 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को हिट कहलाने के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ की कमाई करनी होगी। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। साजिद के लिए यह फिल्म या तो उनकी साख वापस लाएगी, या फिर बड़ा नुकसान दे सकती है।”

- Advertisement -

दो एंडिंग्स: गेम-चेंजर या सिर्फ गिमिक?

‘हाउसफुल 5 (Housefull 5)’ की सबसे बड़ी खासियत है इसका दो अलग-अलग क्लाइमेक्स वाला फॉर्मेट—‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’। साजिद नाडियाडवाला ने इस आइडिया को 30 साल से पकड़ रखा था, जिसे अब उन्होंने इस कॉमेडी-थ्रिलर में लागू किया है। गिरीश कहते हैं, “यह एक बोल्ड मूव है। अगर कहानी और कॉमेडी दमदार रही, तो यह दर्शकों को बार-बार थिएटर खींच सकता है, क्योंकि लोग अलग-अलग एंडिंग्स देखना चाहेंगे। लेकिन अगर स्क्रिप्ट कमजोर हुई, तो यह आइडिया भी फीका पड़ जाएगा।”

क्या है एक्सपर्ट्स का अनुमान?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘हाउसफुल 5’ की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि यह दर्शकों को कितना हंसा पाती है और इसका मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट कितना प्रभावी है। गिरीश कहते हैं, “फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही चर्चा में हैं। अगर ओपनिंग वीकेंड में 100-150 करोड़ की कमाई हुई, तो यह अच्छी शुरुआत होगी। लेकिन लंबी रेस के लिए कंटेंट और वर्ड-ऑफ-माउथ जरूरी है।”

सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ यूजर्स इसे “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” बता रहे हैं, तो कुछ ने ट्रेलर को “क्रिंज” और “वाहियात” करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “अक्षय कुमार कॉमेडी के किंग हैं, लेकिन कहानी में दम चाहिए।”

- Advertisement -

हाउसफुल 5 का भविष्य (Future of Housefull 5 Movie)

‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला के लिए एक ऐसा दांव है, जो या तो उनकी साख को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है, या फिर बड़ा नुकसान दे सकता है। 20 सुपरस्टार्स, 350 करोड़ का बजट, और दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ यह फिल्म निश्चित रूप से बॉलीवुड में एक बड़ा प्रयोग है। लेकिन क्या यह प्रयोग दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाएगा? यह सवाल 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में जवाब मिलेगा।

Share This Article