पति ने 8 साल की कमाई पत्नी को सौंपी, उसने 1.36 करोड़ अनजान ऑनलाइन स्ट्रीमर पर उड़ा दिए, ऊपर से 9.5 लाख का कर्ज

Ajab Gajab News: झेंगझौ (चीन) में लियू ने 8 साल की 1.36 करोड़ की कमाई पत्नी को सौंपी। पत्नी ने सारा पैसा डौयिन के अनजान मेल स्ट्रीमर को वर्चुअल गिफ्ट्स में उड़ा दिया, ऊपर से 9.5 लाख का कर्ज लिया। खाते में सिर्फ 2 पैसे बचे। पत्नी उसे “बेबी” बुलाती थी। केस सोशल मीडिया पर वायरल, परिवार तबाह।

Samvadika Desk
4 Min Read
इमेज - हिन्दुस्तान
Highlights
  • पत्नी ने 1.36 करोड़ रुपये एक अनजान स्ट्रीमर पर उड़ा कर पति की दुनिया हिला दी!
  • 8 साल की गाढ़ी कमाई पलक झपकते ऑनलाइन गिफ्ट्स में गायब!
  • ऑनलाइन "बेबी" कहलवाने की चाहत ने परिवार को कर्ज में धकेला!

झेंगझौ, चीन: चीन के झेंगझौ शहर में एक शख्स की जिंदगी तब उजड़ गई जब उसने अपनी 8 साल की गाढ़ी कमाई पत्नी के हवाले कर दी और पत्नी ने सारा पैसा एक अनजान मेल लाइव स्ट्रीमर पर लुटा दिया। पति ने जब बैंक खाता चेक किया तो उसमें सिर्फ दो पैसे बचे थे, जबकि परिवार पर करीब 9.5 लाख रुपये का कर्ज चढ़ चुका था। यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

- Advertisement -

8 साल की कमाई पर पानी

लियू नाम के इस शख्स ने दिन-रात मेहनत कर 11.6 लाख युआन (लगभग 1.36 करोड़ रुपये) जोड़े थे। उसने पूरा भरोसा करते हुए सारी जमा-पूंजी अपनी पत्नी को सौंप दी थी। उसे लगा था कि उसका घर और उसके परिवार का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। लेकिन एक दिन जब उसने खाता चेक किया तो उसका दिल बैठ गया। खाते में सिर्फ 0.3 युआन (हमारे दो पैसे) बचे थे।

पत्नी ने स्ट्रीमर को भेजे 94 लाख

जांच करने पर पता चला कि पत्नी ने कुल कमाई में से करीब 6.7 लाख युआन (लगभग 94 लाख रुपये) डौयिन (चाइनीज टिकटॉक) के एक मेल लाइव स्ट्रीमर को वर्चुअल गिफ्ट्स के रूप में भेज दिए। वह स्ट्रीमर को रैंकिंग में नंबर-1 लाने और कॉम्पिटिशन जिताने के चक्कर में लगातार महंगे-महजारों रुपये के गिफ्ट्स भेजती रही। जब पैसे खत्म हो गए तो उसने ऑनलाइन लोन लेकर भी गिफ्ट्स भेजना जारी रखा, जिससे परिवार पर 80 हजार युआन (लगभग 9.5 लाख रुपये) का कर्ज हो गया।

चैट में बुलाती थी “बेबी”

चैट रिकॉर्ड्स देखकर लियू को और बड़ा झटका लगा। उसकी पत्नी स्ट्रीमर से बार-बार “बेबी” कहलवाने की गुजारिश कर रही थी और उसे प्यार भरे मैसेज भेज रही थी। स्ट्रीमर ने कभी उसके घर का मुंह नहीं देखा था, फिर भी पत्नी ने उस पर सारा पैसा लुटा दिया। लियू ने बताया कि वह स्ट्रीमर को खुश करने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी।

- Advertisement -

“मेरी पीठ में छुरा घोंपा”

स्थानीय मीडिया जिमू न्यूज से बात करते हुए लियू रो पड़ा। उसने कहा, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं किसी पर इतना अंधा भरोसा करूंगा। सारी जिंदगी की कमाई उसे सौंप दी, और उसने किसी दूसरे मर्द पर उड़ा दी। मैं खाने-पीने, बच्चों और भविष्य के लिए पैसा बचा रहा था।” उसने पत्नी से कहा, “मुझे तुम पर बहुत भरोसा था, लेकिन तुमने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है। अब मैं तुमसे प्यार नहीं करता।”

ऑनलाइन लव की भयावह कीमत

यह घटना ऑनलाइन रिलेशनशिप, वर्चुअल गिफ्ट्स की लत, और पारिवारिक विश्वास के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है। चीन में डौयिन जैसे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमर्स को गिफ्ट भेजने का क्रेज बहुत है, लेकिन इस हद तक जाना कि पूरा घर बर्बाद हो जाए, बेहद दुर्लभ और दर्दनाक है। यह मामला समाज से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खर्च करने में सावधानी और पारिवारिक पारदर्शिता की माँग करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल

लियू की यह आपबीती चीनी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग पत्नी की हरकत पर गुस्सा जता रहे हैं तो कई लोग लियू के साथ हमदर्दी भी दिखा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “डिजिटल युग का सबसे महंगा हनीट्रैप” तक कह डाला। यह प्रकरण न केवल एक परिवार के बर्बाद होने की कहानी है, बल्कि ऑनलाइन दुनिया में अंधे भरोसे की भयावह कीमत भी दिखाता है।

- Advertisement -
Share This Article