अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में एक चाची द्वारा अपने 17 वर्षीय भतीजे के साथ लगातार शारीरिक शोषण का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस जाँच में पता चला कि चाची ढाई साल से भतीजे को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन संबंध बना रही थी।कथित तौर पर अब महिला खुद ढाई महीने की गर्भवती है और भतीजे को जीवन भर के लिए अपना बनाने की जिद पर अड़ी हुई थी। पंचायत में भी नहीं मानी तो पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भतीजे पर जबरन शोषण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 17 वर्षीय भतीजे की माँ ने पुलिस में तहरीर दी कि उसकी भाभी (चाची) ने पिछले ढाई साल से उसके बेटे का शोषण किया। चाची दो बच्चों की माँ है। वह मौका पाते ही भतीजे को कमरे में बंद कर लेती थी और उसकी हवस मिटाती थी। लड़के ने परिवार को जब पूरी बात बताई तो घर में कोहराम मच गया।
गर्भवती होने का दावा
चाची का दावा है कि वह भतीजे के साथ संबंधों के चलते ढाई महीने से गर्भवती है। वह भतीजे को हमेशा के लिए अपना बनाना चाहती थी और उसे धमकी देती थी कि अगर साथ नहीं रहा तो दुष्कर्म का केस दर्ज कर जेल भिजवा दूंगी। लड़के की माँ ने कहा कि चाची ने उसके बेटे को प्रेम जाल में फँसाया और लगातार शोषण किया।
पंचायत में भी नहीं मानी
इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गाँव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में चाची के पति और अन्य परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन चाची भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उसके पति ने उसे साथ रखने के लिए राजी होने की बात कही, लेकिन चाची किसी कीमत पर लड़के को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंचायत में कोई समाधान नहीं निकलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, महिला ने खुलकर स्वीकार किया कि वह किशोर के साथ संबंधों के चलते गर्भवती है और उसके साथ रहना चाहती है। पुलिस ने महिला को पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया है।
परिवार में सदमा
भतीजे की माँ ने कहा कि चाची ने उसके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। पूरा परिवार सदमे में है। गाँव में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

