गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।आरोप है कि 17 वर्षीय हिंदू छात्र सूर्या प्रताप चौहान को उसके पूर्व परिचित मुस्लिम युवक असद और उसके साथियों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से मार डाला। आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए पहले उसे फोन पर बुलाया और फिर निर्मम हमला किया।
घटना की पूरी तस्वीर
ABP न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 28 मई (बकरीद) को दोपहर साढ़े तीन बजे नवनीत विहार निवासी सूर्या प्रताप चौहान (11वीं कक्षा का छात्र) को असद ने फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया। वहां असद और उसके दोस्त पहले से मौजूद थे।
आरोपी असद ने सूर्या से पूछा, “क्या कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है?” और इतना कहते ही उसने और उसके साथियों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसने दम तोड़ दिया।
मां का गुस्सा फूटा, बोली- खून के बदले खून चाहिए
मृतक सूर्या की मां सरोज चौहान ने घटना पर गुस्सा जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की। उन्होंने कहा, “जैसे मेरे बेटे को चाकू मारा गया, ठीक वैसे ही उस लड़के का एनकाउंटर होना चाहिए। मुझे खून के बदले खून चाहिए।”
मां ने आगे कहा, “मैं घर पर नहीं थी। मुझे नहीं पता था कि बकरीद के दिन ये लोग चाकू भोंक देंगे। मुझे इंसाफ चाहिए। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।”
दोस्त आयुष ने बताया पूरा घटनाक्रम
सूर्या के साथ मौजूद उसके दोस्त आयुष ने बताया कि असद ने अचानक हमला बोल दिया। आयुष के परिवार में अब दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
हिंदू संगठनों में आक्रोश
इस घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अस्पताल और सूर्या के घर पहुंचने लगे हैं। संगठनों का आरोप है कि आरोपी ने कहा था कि “गाय-बकरी की कुर्बानी नहीं, अब हिंदुओं की कुर्बानी दूंगा।” इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मृतक के बड़े भाई यश चौहान की तहरीर पर खोड़ा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी असद और उसके साथियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
आरोपी असद 8वीं पास है और पिता नवाब के साथ कारपेंटर का काम करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी और सूर्या के बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश थी।
यह घटना बकरीद के दिन होने के कारण पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

