कोल्हापुर, महाराष्ट्र: कोल्हापुर में लव जिहाद और यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहिद समीर सनदी नाम के युवक ने कई हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। जब मामला सामने आया, तो शाहिद ने हाथ जोड़कर माफी माँगते हुए कहा, “अब कभी किसी हिंदू लड़की को हाथ नहीं लगाऊंगा।” पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 23 सितंबर 2025 को पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गई है।
शाहिद का कबूलनामा
शाहिद ने एक वीडियो में माफी माँगते हुए कहा, “मेरा नाम शाहिद समीर सनदी है। मैं शिरोली ग्राम पंचायत के पास कगले गली में रहता हूँ। मेरे कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध थे। मैंने उनके अश्लील फोटो और वीडियो अपने फोन में रखे थे। मैं अब उन सभी को डिलीट कर रहा हूँ। सकल हिंदू समाज ने मुझे अच्छी तरह समझा दिया है। अब से मैं किसी भी हिंदू महिला या लड़की के साथ ऐसा गलत काम नहीं करूँगा।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
10 लड़कियों को बनाया शिकार
मीडिया के हवाले से पुलिस के अनुसार, शाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 साल की लड़कियों से दोस्ती की और उन्हें प्रेम जाल में फँसाया। जब लड़कियाँ उसके जाल में फँस जातीं, तो वह उन्हें कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाता था। वहाँ पहले से कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाता था। बाद में उन वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग करता और बार-बार शोषण करता था। हिंदुत्ववादी संगठनों का दावा है कि शाहिद ने इस तरह करीब 10 लड़कियों को अपना शिकार बनाया।
20 वर्षीय लड़की की शिकायत
एक 20 वर्षीय लड़की ने राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि शाहिद ने उसके साथ अत्याचार किया और वीडियो बनाकर दोस्तों के साथ शेयर किया। मामले को हातकणंगले पुलिस को ट्रांसफर किया गया, जहाँ शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
गाँव बंद, लोगों में आक्रोश
इस घिनौने कृत्य के विरोध में आज शिरोली गाँव बंद रहा। स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने गाँव बंद का आह्वान किया। इलाके में काफी आक्रोश है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।
पुलिस की जाँच जारी
पुलिस अब पूरे मामले की गहन जाँच कर रही है। यह देखा जा रहा है कि क्या शाहिद अकेला था या कोई बड़ा नेटवर्क इसमें शामिल है। पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जा रही है और उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
यह मामला लव जिहाद, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करता है। कोल्हापुर पुलिस का कहना है कि जाँच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

