लखनऊ: कलावा-तिलक लगाकर हिंदू लड़की को फंसाया, शादी का झांसा देकर शोषण; धर्म न बदलने पर पीटा और 25 हजार रुपये वसूले

UP News: लखनऊ के चिनहट इलाके में आमिर उर्फ राजू नाम के युवक ने कलावा-तिलक लगाकर खुद को हिंदू बताकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। धर्म न बदलने पर पीटा और 25 हजार रुपये वसूले। युवती की शिकायत पर डीसीपी के हस्तक्षेप से केस दर्ज हुआ। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

Samvadika Desk
4 Min Read
उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक इमेज)
Highlights
  • कलावा-तिलक लगाकर हिंदू लड़की को फंसाया प्रेम जाल में!
  • अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू!
  • धर्म न बदलने पर पीटा और 25 हजार रुपये वसूले!

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक शादीशुदा मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपना नाम और पहचान बदल ली। आमिर नाम का यह युवक खुद को राजू बताकर युवती के साथ संबंध बनाता रहा, अश्लील वीडियो बनाए और बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। जब युवती ने उसके असली चेहरे का पता लगाया और दूरी बनाई, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी, धर्मांतरण का दबाव बनाया और विरोध करने पर पीटा। युवती ने आखिरकार पुलिस में शिकायत की, लेकिन शुरुआती स्तर पर पुलिस की लापरवाही के बाद डीसीपी के हस्तक्षेप से केस दर्ज हुआ।

- Advertisement -

फर्जी नाम से शुरू हुआ प्रेम जाल

मीडिया जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को राजू बताया। युवती के अनुसार, राजू हाथ में कलावा पहनता और माथे पर तिलक लगाता था, जिससे वह हिंदू होने का भरोसा दिलाता था। राजू ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने चोरी-छिपे अश्लील वीडियो भी बना लिए।

असली चेहरा सामने आया, शुरू हुआ ब्लैकमेल

कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि राजू मुस्लिम है और उसका असली नाम आमिर है। इस पर युवती ने उससे दूरी बना ली। दूरी बनाने पर आमिर ने युवती के चुपके से बनाए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करते हुए उसने युवती पर फिर से यौन शोषण का दबाव बनाया। यही नहीं, उसने युवती से धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की बात कही। युवती ने उसे साफ मना कर दिया।

वीडियो डिलीट करने के नाम पर 25 हजार वसूले

आरोपी आमिर ने युवती को अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट करने की बात कहकर 10 मई को अपने घर बुलाया। वीडियो डिलीट करने के एवज में उसने 25 हजार रुपये भी वसूल लिए। रुपये देने के बाद जब युवती ने वीडियो डिलीट करने की बात कही, तो आमिर ने उसे घर में पीटा। शोर होने पर आरोपी के माता-पिता, भाई और बहन भी आ गए। आरोप है कि उन सबने मिलकर युवती को पीटा, जिससे उसे काफी चोट आई। आमिर की पहले से शादी हो चुकी है।

- Advertisement -

चौकी पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर युवती चिनहट थाने के तहत तकरोही पुलिस चौकी पहुँची। वहाँ पुलिसवालों को पूरा मामला बताया और शिकायत दर्ज करने को कहा। युवती का आरोप है कि तकरोही चौकी के पुलिसवालों ने कार्रवाई करने के बजाय उसे टाल दिया। युवती चौकी से निकल गई। बाद में वह किसी तरह डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा से मिली। डीसीपी ने चिनहट पुलिस को फटकार लगाई और तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

पुलिस की जाँच शुरू

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के निर्देश पर चिनहट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आमिर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जाँच कर रही है। आरोपी पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जाँच जारी है और जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Share This Article