चेन्नई, तमिलनाडु: तमिल सुपरस्टार और TVK चीफ थलापति विजय ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े तलाक और तृषा कृष्णन के साथ कथित अफेयर की खबरों पर पहली बार खुलकर बात की है। शनिवार को ममल्लापुरम में इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेशन में दिए स्पेशल भाषण के दौरान विजय ने फैंस से अपील की कि वे उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से दुखी या परेशान न हों। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे किसी के चर्चा के लायक नहीं हैं और वह खुद इनका ध्यान रखेंगे।
क्या कहा विजय ने भाषण में?
विजय ने अपनी स्पीच में कहा,
“हाल ही में मेरे आस-पास कुछ दिक्कतें आई हैं। मैं देख रहा हूं कि आपको भी हर्ट हो रहा है। आप लोगों को दुखी देखकर मुझे भी बहुत बुरा लग रहा है। मैं अपनी पर्सनल लाइफ की दिक्कतों का ध्यान खुद रखूंगा। आप परेशान मत होइए, चिंता की कोई बात नहीं है। हम सबको मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान कैसे करना है, उस पर काम करना है।”
उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वे इन मामलों को पर्सनली संभाल लेंगे और किसी को भी इन मुद्दों से परेशान नहीं होने देंगे।
तलाक और अफेयर की खबरों का बैकग्राउंड
पिछले कुछ दिनों से विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने उनके खिलाफ तलाक की अर्जी दी है। इसके साथ ही विजय को तृषा कृष्णन के साथ एक रिसेप्शन में देखे जाने की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन खबरों ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी थी। विजय ने पहली बार इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और फैंस से कहा कि वे इन बातों पर ध्यान न दें।
महिलाओं के लिए खास स्कीम्स की घोषणा भी की
भाषण के दौरान विजय ने आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए कई वेलफेयर स्कीम्स की घोषणा की। उन्होंने कहा कि TVK सरकार बनने पर महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
‘जन नायकन’ होगी आखिरी फिल्म
विजय ने अपनी पॉलिटिकल जर्नी शुरू करने से पहले अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ में काम किया है। फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से डिले हो गई है। रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।
विजय का यह पहला सार्वजनिक बयान था, जिसमें उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को संभाल लेंगे और राजनीति में जनता की सेवा पर फोकस करेंगे। फैंस अब उनकी इस बात से थोड़ा राहत महसूस कर रहे हैं और उनके सुखी जीवन की कामना कर रहे हैं।

