बरेली, उत्तर प्रदेश: बरेली के सिविल लाइंस इलाके में एक जिम को महिलाओं के शोषण का अड्डा बना रखा था। अल्टीमेट जिम के संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग ने 80 से ज्यादा हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया। जिम में लेडीज ट्रेनर तक नहीं थी, सिर्फ पुरुष ट्रेनर काम करते थे। आरोपियों ने हिडेन कैमरे लगाकर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग का खेल खेला। एक महिला डॉक्टर से 50 लाख रुपये की माँग की गई और 90 लाख का प्लॉट बेचने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिम में था हिडेन कैमरा का जाल
मीडिया जानकारी के अनुसार, अल्टीमेट जिम 10 साल से चल रहा था। आरोपी अकरम खुद को फिट दिखाने के लिए नकली विग लगाता था। जिम के अंदर उसने एक अलग सेपरेट रूम बना रखा था, जहाँ हिडेन कैमरे लगे थे। आरोप है कि वह महिलाओं को नशीला पेय पिलाकर बेसुध कर देता था। फिर उनके साथ गलत काम करता था और सब कुछ रिकॉर्ड कर लेता था। बाद में इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी जाती थी।
डॉक्टर पर 50 लाख की माँग
पीड़ित महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि दो साल तक अकरम और आलम ने उसे ब्लैकमेल किया। संबंध बनाने के बाद उन्होंने न्यूड वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपये की माँग शुरू कर दी। जब डॉक्टर ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो अकरम ने उन्हें 90 लाख का प्लॉट बेचने का दबाव बनाया। लगातार बढ़ रहे मानसिक दबाव और उत्पीड़न के बाद डॉक्टर ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत की।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने SSP के निर्देश पर तीन टीमें बनाईं और मंगलवार को मुख्य आरोपी अकरम बेग और आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में दोनों भाई गिड़गिड़ाते हुए दिखे। उन्होंने कहा, “हमसे गलती हो गई, अब कभी ऐसा नहीं करेंगे।” पुलिस ने जिम से पेन ड्राइव बरामद की, जिसमें कई अश्लील वीडियो थे। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
जिम में 80 हिंदू महिलाएँ आती थीं
जाँच में पता चला कि इस जिम में करीब 80 हिंदू महिलाएँ वर्कआउट के लिए आती थीं। इनमें हाई प्रोफाइल महिलाएँ भी शामिल थीं। जिम में लेडीज ट्रेनर तक नहीं थी, सिर्फ चार पुरुष ट्रेनर काम करते थे। आरोपी अकरम और आलम कुल 7 भाई हैं। दोनों की पत्नियाँ PhD धारक हैं। आलम की पत्नी कानून में PhD हैं और पहले शाहजहांपुर के एक कॉलेज में पढ़ाती थीं।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने मामले का संज्ञान लिया और बुधवार को डीएम अविनाश सिंह से मिलीं। उन्होंने डीएम से सभी जिम और पार्लर की जाँच कराने की माँग की। पुष्पा पांडे ने कहा कि हर जिम में महिला ट्रेनर होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
बरेली में सनसनी
इस घटना ने बरेली में सनसनी मचा दी है। लोग जिम जैसे सुरक्षित जगह पर हो रहे शोषण को लेकर गुस्सा जता रहे हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जाँच कर रही है। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा, जिमों की निगरानी और भरोसे की कमी जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर रहा है। बरेली पुलिस का कहना है कि जाँच जारी है और अगर कोई और आरोपी सामने आया तो उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

