गोरखपुर: पति के शरीर में महिलाओं जैसे गुण विकसित, शादी के बाद पत्नी ने छोड़ दिया, गई मायके; AIIMS में आया हैरान करने वाला मामला

Gorakhpur News: गोरखपुर AIIMS में 26 वर्षीय युवक के शरीर में महिलाओं जैसे गुण विकसित होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवक की शादी टूट गई, पत्नी मायके चली गई। जांच में XXY क्रोमोजोम और हार्मोन असंतुलन पाया गया। युवक इलाज करा रहा है।

Samvadika Desk
3 Min Read
AIIMS Gorakhpur (इमेज - सोशल मीडिया)
Highlights
  • पति के शरीर में महिलाओं जैसे गुण विकसित हो गए!
  • शादी के बाद पत्नी ने छोड़ दिया घर, गई मायके!
  • पत्नी ने बताया – पति में पुरुषों की बजाय स्त्रीलिंग गुण ज्यादा!

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के AIIMS में एक 26 वर्षीय युवक के साथ हुई अनोखी चिकित्सकीय समस्या ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। युवक के शरीर में महिलाओं जैसे शारीरिक और व्यवहारिक लक्षण विकसित हो गए, जिसके चलते उसकी शादी टूट गई। पत्नी ने पति को छोड़कर मायके चली गई। अब युवक इलाज के लिए AIIMS पहुंचा है, जहां उसकी जांच चल रही है।

- Advertisement -

पत्नी ने क्यों छोड़ा पति को?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुशीनगर जिले का रहने वाला यह युवक शादी के कुछ समय बाद ही अपनी पत्नी के नाराज होने का शिकार हो गया। पत्नी का आरोप था कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है और उसमें पुरुषों की बजाय महिलाओं जैसे गुण ज्यादा हैं। पत्नी इस बात से काफी आहत हुई और अंत में मायके लौट गई।

युवक को इस समस्या का एहसास तब हुआ, जब पत्नी ने घर छोड़ दिया। इसके बाद वह इलाज कराने AIIMS गोरखपुर की ओपीडी में पहुंचा।

डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

AIIMS के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने युवक की जांच की तो सामने आया कि उसके शरीर में XXY क्रोमोजोम पाए गए। सामान्य पुरुष में XY क्रोमोजोम होते हैं, जबकि महिलाओं में XX। लेकिन इस युवक के डीएनए में XXY क्रोमोजोम होने की वजह से उसके शरीर में महिलाओं जैसे लक्षण विकसित हो रहे थे।

- Advertisement -

युवक में दिख रहे थे ये लक्षण

  • आवाज पतली और स्त्री जैसी
  • छाती का आकार सामान्य पुरुषों से ज्यादा भारी
  • दाढ़ी-मूंछ का विकास बहुत कम
  • चाल-ढाल और व्यवहार में स्त्रीलिंग के संकेत
  • जननांग में कमी के कारण शारीरिक अक्षमता

इन सब बदलावों की वजह से युवक संतानोत्पत्ति में भी असमर्थ था।

डॉक्टरों का बयान

एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. देवादित्य दास ने मीडिया पत्रकार को बताया कि यह समस्या हार्मोन असंतुलन या जेनेटिक कारणों से हो सकती है। युवक के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी पाई गई, जिसकी वजह से महिलाओं जैसे लक्षण उभर आए।

डॉ. दास ने कहा, “कई बार पुरुषों में हार्मोन की कमी से ऐसी स्थिति बन जाती है। युवक की जांच पूरी हो चुकी है और इलाज शुरू कर दिया गया है।”

- Advertisement -

चिकित्सकीय दृष्टि से क्या कहता है विज्ञान?

विशेषज्ञों के अनुसार, लड़कियों में 8 से 13 वर्ष और लड़कों में 9 से 14 वर्ष के बीच शारीरिक परिवर्तन होते हैं। अगर इस उम्र से पहले या बाद में अचानक ऐसे बदलाव दिखें तो यह गंभीर समस्या हो सकती है। इस बीमारी के ठीक होने की संभावना 50-50 बताई जाती है। कुछ मामलों में सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है।

यह मामला एक बार फिर हार्मोनल और जेनेटिक समस्याओं के कारण वैवाहिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर करता है। युवक वर्तमान में AIIMS में नियमित इलाज करा रहा है।

Share This Article