ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण और गैंगरेप का सिंडिकेट; अमरीन और आफरीन ने गरीब हिंदू लड़कियों को फंसाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal Religious Conversion and Gangrape Syndicate: भोपाल में ब्यूटी पार्लर और नौकरी के लालच के नाम पर अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन ने गरीब हिंदू युवतियों को फंसाया। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर बलात्कार करवाया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। गिरोह अहमदाबाद से छत्तीसगढ़ तक फैला था। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार किया। गैंगरेप, धर्मांतरण विरोधी कानून और मानव तस्करी में मुकदमा दर्ज। जांच जारी।

Samvadika Desk
4 Min Read
व्यूटीपार्लर की आड़ में धर्मांतरण और लव जिहाद (इमेज - आजतक)
Highlights
  • अमरीन और आफरीन ने गरीब हिंदू लड़कियों को फंसाया!
  • ब्यूटी पार्लर में छिपा धर्मांतरण-गैंगरेप सिंडिकेट!
  • बेहोशी में बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल!

भोपाल, मध्य प्रदेश: भोपाल में ब्यूटी पार्लर और नौकरी के लालच के नाम पर एक बड़ा धर्मांतरण और गैंगरेप सिंडिकेट चल रहा था, जिसका भंडाफोड़ हुआ है। दो बहनें अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन ने गरीब हिंदू युवतियों को अपना शिकार बनाया। झुग्गी से निकलकर आलीशान विला में रहने वाली इन बहनों ने पीड़िताओं को पहले नौकरी का झांसा दिया, फिर ब्रेनवॉश किया, नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करवाया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने अमरीन, आफरीन और उनके साथी चंदन यादव (कथित रूप से धर्मांतरित) को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

कैसे शुरू हुई साजिश?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पीड़ित ब्यूटीशियन ने बागसेवनिया थाना पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह भोपाल के न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान पर काम करती थी। जून 2024 में उसके दोस्त आकाश के बर्थडे पर उसकी मुलाकात संजना से हुई। दोनों ने शाहपुरा में एक साथ रूम लिया और साथ रहने लगीं। संजना ने उसे अमरीन के घर पर काम करने का लालच दिया। अमरीन के घर पहुंचने पर उसे पता चला कि संजना ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ‘जन्नत’ रख लिया है और अमरीन के भाई हैदर से शादी की है।

नशीला पदार्थ और बलात्कार

पीड़िता ने बताया कि अगस्त 2025 में अमरीन के दोस्त चंदन यादव उसे अपनी बहन के घर ले गया। वहां नशीली दवाई पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। रोने पर चंदन ने कहा कि किसी को कुछ नहीं बताऊंगा। बाद में अमरीन ने उसे मुस्लिम बनने का दबाव बनाया। कुरान पढ़ने को कहा और कहीं ले जाती तो बुर्का पहनने को मजबूर किया। संजना ने भी उसे समझाया कि कुछ नहीं होता।

चंदन ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर धमकी दी कि बदनामी कर दूंगा। अमरीन उसे छोटे कपड़े पहनाकर क्लबों और पार्टियों में ले जाती थी। एक बार अमरीन के भाई बिलाल ने भी उसके साथ जबरदस्ती की। अमरीन कहती थी कि “हमारे यहां के लड़के अच्छे होते हैं, शराब नहीं पीते, लड़कियों को नहीं मारते। तुम भी हमारा धर्म अपना लो और हमारे यहां के लड़के से शादी कर लो।”

- Advertisement -

अहमदाबाद से छत्तीसगढ़ तक फैला जाल

सितंबर 2025 में अमरीन उसे अहमदाबाद ले गई। वहां याशिर नामक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर धमकी दी कि मेरे बड़े-बड़े लोगों से संबंध हैं, जान से मरवा दूंगी। नवंबर में पीड़िता ने अमरीन के घर से काम छोड़ दिया और छत्तीसगढ़ में मामा के घर चली गई। वहां इंस्टाग्राम पर प्रीति दीदी से बात हुई। प्रीति ने भी बताया कि उनके साथ भी यही हुआ। दोनों ने मिलकर पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप, धर्मांतरण विरोधी कानून और मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि यह गिरोह भोपाल में पढ़ने आने वाली गरीब लड़कियों को टारगेट करता था। उन्हें ड्रग्स की लत लगाकर बड़े शहरों में देह व्यापार के लिए भेजता था। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

यह मामला एक बार फिर धर्मांतरण, नाबालिगों और गरीब लड़कियों के साथ धोखाधड़ी और यौन शोषण के गंभीर मुद्दे को उजागर कर रहा है। पीड़िताओं ने हिम्मत दिखाकर आवाज उठाई है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। जांच के नतीजे आने पर और खुलासे होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Share This Article