नमो भारत से दिल्ली-मेरठ सफर अब सुपरफास्ट और लग्जरी! 82 किमी की दूरी महज 55 मिनट में, मिलेंगी हाई-क्लास सुविधाएं

Meerut News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल सेवा का उद्घाटन किया, जो दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किमी की दूरी महज 55 मिनट में तय करेगी। 180 किमी/घंटा की रफ्तार वाली ट्रेन में लग्जरी सुविधाएं, महिलाओं के लिए स्पेशल कोच, QR टिकटिंग और हाईटेक सेफ्टी सिस्टम हैं। साथ ही मेरठ मेट्रो (23 किमी) भी शुरू हुई। यह परियोजना जाम, प्रदूषण और समय की बचत के साथ क्षेत्रीय विकास को नई गति देगी।

Samvadika Desk
3 Min Read
इमेज - TV9
Highlights
  • दिल्ली-मेरठ अब सिर्फ 55 मिनट में, नमो भारत रैपिड रेल शुरू!
  • 82 किमी की दूरी सुपरफास्ट, PM मोदी ने किया शुभारंभ!
  • 180 किमी/घंटा की रफ्तार, लग्जरी कोच और हाईटेक सुविधाएं!

मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठवासियों को एक ऐतिहासिक तोहफा देते हुए ‘नमो भारत’ रैपिड रेल सेवा का शुभारंभ किया। यह देश की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है, जो दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर की दूरी को महज 55 मिनट में तय करेगी। साथ ही मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन हुआ। दोनों सेवाएं एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलेंगी, जो शहरी और क्षेत्रीय परिवहन में क्रांति लाने वाली बात है।

- Advertisement -

सफर होगा तेज, सुरक्षित और आरामदायक

मीडिया जानकारी के मुताबिक, नमो भारत ट्रेन 180 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन की गई है। फिलहाल यह न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच चलेगी। इस कॉरिडोर में कुल 10 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं:

  • सराय काले खां
  • न्यू अशोक नगर
  • आनंद विहार
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर साउथ
  • मोदीनगर नॉर्थ
  • मेरठ साउथ
  • बेगमपुल/मोदीपुरम

ट्रेन में कई आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं, जैसे ग्रिलिंग, डिस्प्ले बोर्ड और इंटीग्रेटेड ऑटोमैटिक सिक्योरिटी गेट। इससे यात्रा न सिर्फ तेज, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित होगी।

नमो भारत ट्रेन की लग्जरी और आधुनिक सुविधाएं

ट्रेन यात्रियों को विश्वस्तरीय और लग्जरी अनुभव देगी। मुख्य सुविधाएं इस प्रकार हैं:

- Advertisement -
  • स्मार्ट टिकटिंग: टिकट वेंडिंग मशीन और QR कोड टिकट की सुविधा
  • महिलाओं के लिए स्पेशल कोच
  • प्रीमियम कोच: मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग, क्लाइंट सीट, धूप से बचाने के लिए ब्लाइंड पर्दे
  • आरामदायक सीटिंग: पैरों को आराम देने के लिए फुट स्टैंड, पानी की बोतल और मैगजीन होल्डर
  • सामान रखने की पर्याप्त जगह और खड़े होने के लिए एक्स्ट्रा स्पेस
  • भविष्य की कनेक्टिविटी: छह प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं, ताकि दिल्ली-अलवर और दिल्ली-करनाल रैपिड रेल को भी जोड़ा जा सके

ट्रेन पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर कंसोल से लैस है। सराय काले खां पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम भी तैयार है।

मेरठ मेट्रो की खासियतें

मेरठ मेट्रो 23 किमी लंबी है और 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। यह मेरठ शहर में जाम से छुटकारा दिलाएगी और प्रदूषण में कमी लाएगी। यात्रा बेहद आसान और तेज होगी।

प्रधानमंत्री का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि नमो भारत सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि उत्तर भारत के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति है। यह परियोजना न सिर्फ दिल्ली-मेरठ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देगी।

- Advertisement -

यह परियोजना उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ी सौगात है। अब दिल्ली-मेरठ का सफर पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरा होगा। जाम, प्रदूषण और समय की बचत के साथ यात्रियों को लग्जरी और सुरक्षा का अनुभव मिलेगा। जल्द ही यह सेवा पूरी तरह शुरू हो जाएगी और लाखों लोगों के लिए एक नया यात्रा विकल्प बनेगी।

Share This Article